बिपाशा ने करण संग मनाई दीवाली, देखें तस्‍वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने दीवाली के मौके पर परिवारवालों के साथ मिलकर खूब मस्‍ती की. उन्‍होंने अपने फैमिली मेंबर के साथ कई तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. साथ ही उन्‍होंने एक तस्‍वीर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ भी शेयर की है. तस्‍वीर में दोनों तिलक लगाये मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं. फोटो […]

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने दीवाली के मौके पर परिवारवालों के साथ मिलकर खूब मस्‍ती की. उन्‍होंने अपने फैमिली मेंबर के साथ कई तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. साथ ही उन्‍होंने एक तस्‍वीर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ भी शेयर की है. तस्‍वीर में दोनों तिलक लगाये मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं.

फोटो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्‍शन में लिखा है,’ हैप्‍पी दीवाली’. बिपाशा पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. उन्‍होंने अपना स्‍लो मोशन में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे झूमती नजर आ रही हैं. उन्‍होंने मां-पापा और भाई के साथ भी तस्‍वीरें शेयर की है.

करण और बिपाशा ने इस साल के शुरूआत में फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ काम किया था. इस हॉरर फिल्‍म में दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया था. इसके अलावा भी दोनों कई कार्यक्रमों में साथ नजर आ चुके हैं. हाल ही में दोनों बर्थड के मौके पर साथ दिखाई दिये थे.

https://instagram.com/p/99cLf8MqOB/
https://instagram.com/p/99b36OMqNj/
https://instagram.com/p/99buBfsqNS/
https://instagram.com/p/99h4zOsqIZ/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >