क्‍या आपने देखा शाहरुख-सलमान का ऐसा डांस ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्‍ती किसी से छुपी नहीं है और इस दीवाली के मौके पर दोनों एकदूसरे को गिफ्ट न दें यह कैसे संभव है. शाहरुख ने सलमान को दीवाली के गिफ्ट तौर पर उनकी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाईटल ट्रैक पर अपनी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की टीम […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्‍ती किसी से छुपी नहीं है और इस दीवाली के मौके पर दोनों एकदूसरे को गिफ्ट न दें यह कैसे संभव है. शाहरुख ने सलमान को दीवाली के गिफ्ट तौर पर उनकी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के टाईटल ट्रैक पर अपनी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की टीम के साथ डांस करता एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में ‘दिलवाले’ फिल्‍म की पूरी टीम ‘प्रेम रतन धन पायो’ गाने पर थिरक रही है और शाहरुख ने अपना फेवरेट पोज भी दिया है. पूरी टीम इस गाने को बहुत इंज्‍वॉय करती नजर आ रही है.

वहीं शाहरुख के इस स्‍पेशल गिफ्ट के बाद सलमान ने भी उन्‍हें रिटर्न गिफ्ट दिया. सलमान ने भी एक वीडियो शेय‍र किया जिसमें ‘प्रेम रतन धन पायो’ की टीम शाहरुख की सुपरहिट फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ के गाने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम…’ गाने पर डांस करती दिख रही है. सलमान ने दो वीडियो शेयर किये.

शाहरुख ने इससे पहले सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ को भी प्रमोट किया था और अब वे ‘प्रेम रतन धन पायो’ को भी प्रमोट करते दिख रहे हैं. वहीं सलमान भी अपनी दोस्‍ती को कायम रखते हुए शाहरुख की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ और ‘रईस’ को प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख के बर्थडे के मौके पर सलमान उनके घर गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >