क्‍यों दीपिका से रूठे हैं रणबीर, ''तमाशा'' का नया गाना रिलीज

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ का गाना ‘अगर तुम साथ हो…’ लॉन्‍च हो गया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर दोनों ही बहुत इमोशनल नजर आ रहे हैं. इस गाने का ऑडियो पहले ही रिलीज कर दिया गया था. यह गाना जरूर दर्शकों के दिलों को छू रहा […]

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘तमाशा’ का गाना ‘अगर तुम साथ हो…’ लॉन्‍च हो गया है. इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर दोनों ही बहुत इमोशनल नजर आ रहे हैं. इस गाने का ऑडियो पहले ही रिलीज कर दिया गया था. यह गाना जरूर दर्शकों के दिलों को छू रहा है और दर्शक इस गाने को बेहद पसंद भी कर रहे हैं.

इस गाने में पहले दीपिका, रणबीर की बांहों में नजर आ रही है. दोनों की आंखों में आंसू है और दोनों एकदूसरे से बिना कुछ कहे बहुत कुछ कहना चाह रहे हैं. फिल्‍म ‘ये जवानी है दीवानी’ के बाद दोनों एकबार फिर ‘तमाशा’ से वापसी कर रहे हैं. ‘ये जवानी है दीवानी’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी और इस फिल्‍म के बाद दर्शका दोबारा दोनों को एकसाथ देखना चाहते थे.

इस गाने के बोल जितने खूबसूरत है वीडियो भी शानदार लग रहा है. फिल्‍म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >