क्‍यों शाहिद ने कहा,'' आलिया के काम करने में थोड़ा डर लग रहा था''

नयी दिल्ली : अपने 10 वर्ष पुराने करियर में कई उतार-चढाव देख चुके बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपने करियर को लेकर अंतत: निश्चिंत हैं और अब वह बॉक्स ऑफिस परिणामों के बजाए फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. बॉक्स ऑफिस पर लगातार असफलता […]

नयी दिल्ली : अपने 10 वर्ष पुराने करियर में कई उतार-चढाव देख चुके बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह अपने करियर को लेकर अंतत: निश्चिंत हैं और अब वह बॉक्स ऑफिस परिणामों के बजाए फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. बॉक्स ऑफिस पर लगातार असफलता के बाद 2014 में 34 वर्ष अभिनेता की ‘आर.. राजकुमार’ और ‘हैदर’ सफल रहीं.

शाहिद ने कहा, ‘ दिमाग की शांति सफलता या असफलता पर निर्भर नहीं करती. मुझे लगता है कि दिमागी शांति अपने काम का आनंद लेने में मिलती है. मेरे साथ ‘हैदर’ के थोडा पहले ऐसा होना शुरु हुआ.’ अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ में आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं.

उन्होंने आलिया के बारे में कहा, ‘जब हमने शूटिंग शुरु की, तो मुझे लगा ही नहीं कि हम पहली बार मिल रहे है. आलिया जूनियर है लेकिन वह बहुत प्रतिभाशाली हैं. मुझे उनके जैसी अभिनेत्री के साथ काम करने से थोडा डर लग रहा था, जिन्हें सब पसंद करते हैं.’ 22 अक्तूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में शाहिद के साथ उनके पिता पंकज कपूर और छोटी बहन सना भी नजर आयेंगी.

शाहिद ने कहा, ‘अपनी बहन को फिल्मों में शुरुआत करते देखना एक भाई के तौर पर मेरे लिए गौरव की बात थी.’ उन्होंने कहा, ‘ मुझे उस पर गर्व है. मुझे अपने पिता के साथ काम करने में शुरुआत में घबराहट हो रही थी लेकिन साथ ही मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित भी था क्योंकि मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे और मेरे पिता के दृश्यों को देखने वाले 100 में से कम से कम पांच लोग तो मुझे देखें.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >