अब सुनील शेट्टी के बेटे को भी लॉन्‍च करेंगे सलमान खान !

मुंबई : अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को लॉन्च करने वाले सलमान खान जल्द ही उनके बेटे अहान शेट्टी को फिल्म जगत में लाने की योजना बना रहे हैं. ‘हीरो’ में सलमान ने अथिया के साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को भी फिल्म जगत से रुबरु […]

मुंबई : अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को लॉन्च करने वाले सलमान खान जल्द ही उनके बेटे अहान शेट्टी को फिल्म जगत में लाने की योजना बना रहे हैं. ‘हीरो’ में सलमान ने अथिया के साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को भी फिल्म जगत से रुबरु कराया था.

सुनील ने कहा, ‘उनकी (सलमान) उसे (अहान) लॉन्च करने को योजना है. इसमें अभी दो-तीन साल का समय लगेगा. अहान तैयार हो रहा है. वह वो सब सीख रहा है जो एक अभिनेता के तौर पर उसे सीखना चाहिए मसलन नृत्य, अभिनय एवं अन्य. दुनियाभर की यात्रा के दौरान वह बहुत कुछ सीख रहा है.’

सलमान को इंडस्टरी में उभरते सितारों का गॉडफादर माना जाता है. इससे पहले ‘दबंग’ में वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को भी लॉन्च कर चुके हैं. हाल फिलहाल में सलमान को अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की रिलीज का इंतजार है और वह आदित्य चोपडा के होम प्रोडक्शन में बनने वाली ‘सुल्तान’ पर भी काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >