फोटो के लिए नहीं है ''स्वच्छ भारत अभियान'' : सलमान खान

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान ने कहा है कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में उनकी सहभागिता प्रचार पाने के लिए महज नौटंकी नहीं है. इस अभियान के लिए हर महीने 100 फॉलोवरों को नामित करने की ‘दबंग’ के 49 वर्षीय अभिनेता के योजना पर सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है. अभियान के लिए व्यक्तिगत […]

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान ने कहा है कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में उनकी सहभागिता प्रचार पाने के लिए महज नौटंकी नहीं है. इस अभियान के लिए हर महीने 100 फॉलोवरों को नामित करने की ‘दबंग’ के 49 वर्षीय अभिनेता के योजना पर सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है.

अभियान के लिए व्यक्तिगत योगदान के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, ‘मैंने एक साफ-सुथरी फिल्म बनायी है. क्या आप मुझे ट्विटर पर फॉलो करते हैं? यह (स्वच्छ भारत) एक फोटो सेशन नहीं है. हम 100 लोगों को नामित करते हैं जिसमें से 11 लोगों को उनकी सफाई गतिविधियों के लिए उपहार दिये जाते हैं. यह केवल शुरुआत भर है, देखिए आगे क्या होता है.’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अभियान के लिए सलमान को नामित किया गया था. पिछले साल मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी और इसके लिए सलमान ने हाथ में झाडू लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >