सपना सच होने जैसा है सुपरस्‍टार शाहरुख के साथ काम करना : आलिया

मुंबई : करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि सुपरस्टार के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक शानदार मौका है. फिल्म का निर्देशन गौरी शिन्दे कर रही हैं जो इससे पहले ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म का निर्देशन कर […]

मुंबई : करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि सुपरस्टार के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक शानदार मौका है. फिल्म का निर्देशन गौरी शिन्दे कर रही हैं जो इससे पहले ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं.

हालांकि अब तक साफ नहीं हुआ है कि फिल्म में दोनों कलाकारों की रोमांटिक जोडी होगी या नहीं. 22 साल की अभिनेत्री शाहरुख के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं. आलिया ने कहा, ‘मैं उनके साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. वह सबसे बडे सुपरस्टार हैं. यह सपना सच होने जैसा है.’

उन्होंने कहा, ‘वह फिल्म जगत के सर्वश्रेष्ठ और सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक हैं. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा. यह मेरे लिए सीखने का एक शानदार मौका है.’ फिल्म से जुडी जानकारियों को लेकर अभिनेत्री ने कहा, ‘जल्द ही ब्यौरे दे दिए जाएंगे.’ आलिया अपनी नई फिल्म ‘शानदार’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. फिल्म में वह शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं उत्साहित और साथ ही घबरायी हुई भी हूं क्योंकि लंबे समय बाद मेरी कोई फिल्म आ रही है. यह एक मजेदार, पारिवारिक फिल्म है.’ विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 22 अक्तूबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >