नीरजा भानोट की कहानी युवतियों को प्रेरणा देगी: सोनम कपूर

मुंबई : अभिनेत्री सोनम कपूर अशोक चक्र से सम्मानित उस नीरजा भानोट के जीवन पर बनने वाली फिल्म में दिखेंगी जो पैन एम विमान की चालक दल की सदस्य थीं और अपहृत विमान से मुसाफिरों की जान बचाने के दौरान मारी गईं थी. अभिनेत्री ने कहा कि एयर होस्टेस की कहानी देश की युवतियों को […]

मुंबई : अभिनेत्री सोम कपूर अशोक चक्र से सम्मानित उस नीरजा भानोट के जीवन पर बनने वाली फिल्म में दिखेंगी जो पैन एम विमान की चालक दल की सदस्य थीं और अपहृत विमान से मुसाफिरों की जान बचाने के दौरान मारी गईं थी. अभिनेत्री ने कहा कि एयर होस्टेस की कहानी देश की युवतियों को प्रेरणा देगी.

आतंकवादियों ने नीरजा की अपने यात्रियों की जान बचाने की कोशिश की वजह से गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकवादियों ने पैन एम मुंबई- न्यूयॉर्क उडान का 1986 में कराची से अपहरण कर लिया था. उडान में नीरजा चालक दल की सबसे वरिष्ठ सदस्य थीं. नीरजा को उनके अदम्य साहस के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था. अब तक इस सम्मान को पाने वालों में नीरजा सबसे कम उम्र की थीं.

सोनम ने बताया, ‘‘मेरे विचार से इस फिल्म को करने का मतलब यह नहीं है कि यह फिल्म किसी कमजोरी को बताती है. उन्हें (नीरजा) बहादुरी के लिए अर्जुन पुरस्कार मिला था और वह इस पुरस्कार को पाने वाली सबसे युवा और इकलौती महिला थीं। मैं समझती हूं कि यह सरहानीय है. यह मेरे एक प्रेरणादायक कहानी है.” ‘‘खूबसूरत” की अदाकारा 30 वर्षीय सोनम ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इस बारे में बहुत कुछ बताना बहुत जल्दी होगी. फिल्म के निर्देशक राम माधवानी हैं और फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >