क्‍या आपने देखा शाहिद-आलिया-विकास का ऐसा डांस ? देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इनदिनों विकास बहल के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही एक प्रमोशन इवेंट के दौरान शाहिद, आलिया और विकास मंच पर थिरकते नजर आये. कुछ दिनों पहले ही फिल्‍म का गाना ‘गुलाबो…’ रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इनदिनों विकास बहल के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही एक प्रमोशन इवेंट के दौरान शाहिद, आलिया और विकास मंच पर थिरकते नजर आये. कुछ दिनों पहले ही फिल्‍म का गाना ‘गुलाबो…’ रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है.

‘गुलाबो…’ गाने में शाहिद-आलिया के डांस की काफी तारीफें हो रही है. फिल्‍म में इन दोनों कलाकारों के अलावा पंकज कपूर और संजय कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसें दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पांस दिया है. दोनों की जोड़ी पहली बार बडे पर्दे पर एकसाथ नजर आनेवाले हैं. दोनों की शानदार कैमेस्‍ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है.

तीन बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पा चुके फिल्‍मकार ने इससे पहले फिल्‍म ‘क्‍वीन’ बनाई थी, जिसे सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार मिल चुका है. फिल्‍म में कंगना रनाएत ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. ‘शानदार’ एक शादी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है. वहीं फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान विकास बहल भी शाहिद-आलिया के साथ थिरकते नजर आये.

इस फिल्‍म के अलावा शाहिद-आलिया की जोडी एकबार फिर फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आयेगी. इस फिल्‍म में करीना कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म एक गंभीर कहानी पर आधारित होगी जिसमें एकबार फिर करीना डॉक्‍टर का किरदार निभाती नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >