”रॉक ऑन 2” में नहीं होगी फरहान-श्रद्धा की लव-स्‍टोरी

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्‍तर और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉक ऑन 2’ में दोनों के बीच किसी लवस्‍टोरी को नहीं दिखाया जायेगा. खबरें आ रही थी कि फिल्‍म में फरहान और श्रद्धा रोमांस करते नजर आ सकते हैं. यह फिल्‍म ‘रॉक ऑन’ की सीक्‍वल है. पिछली फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी […]

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्‍तर और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉक ऑन 2’ में दोनों के बीच किसी लवस्‍टोरी को नहीं दिखाया जायेगा. खबरें आ रही थी कि फिल्‍म में फरहान और श्रद्धा ���ोमांस करते नजर आ सकते हैं. यह फिल्‍म ‘रॉक ऑन’ की सीक्‍वल है. पिछली फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और दर्शक इस फिल्‍म का भी बडी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी खबर के अनुसार,’ फिल्‍म में दोनों कलाकारों के बीच किसी लवस्‍टोरी को नहीं दिखाया जायेगा. वो बैंड की एक नयी सदस्‍य होंगी जो फरहान के साथ गाना गायेंगी.’ फिल्‍म रॉक बैंड की कहानी को लेकर बनाई जा रही है. पिछली फिल्‍म में प्राची देसाई ने फरहान की पत्‍नी का किरदार निभाया था, हो सकता है वे इसी किरदार में नजर आयें.

इससे पहले श्रद्धा फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थी. फिल्‍म डांस पर आधारित थी. इस फिल्‍म में श्रद्धा ने अपने डांस मूव्‍स से दर्शकों को हैरान कर दिया था. वहीं अब ‘रॉक ऑन 2’ में वे अपनी गायकी का हुनर दिखायेंगी. श्रद्धा ने अपी डेब्‍यू फिल्‍म ‘आशिकी 2’ में भी गाया था जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >