रितिक के ”विनम्र” और ”कूल” स्‍वभाव से प्रभावित हुई सोनम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शुरु में अभिनेता रितिक रौशन के साथ काम करने को लेकर डरी सहमी हुयी थी लेकिन उनकी ‘विनम्रता’ और ‘कूल’ स्वभाव के कारण वह चकित रह गयी. सोनम ने का कहना है कि कहा कि रितिक के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. सोनम और रितिक, महेश भट्ट […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शुरु में अभिनेता रितिक रौशन के साथ काम करने को लेकर डरी सहमी हुयी थी लेकिन उनकी ‘विनम्रता’ और ‘कूल’ स्वभाव के कारण वह चकित रह गयी. सोनम ने का कहना है कि कहा कि रितिक के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा.

सोनम और रितिक, महेश भट्ट निर्देशित वर्ष 1990 में आयी फिल्‍म ‘आशिकी’ की लोकप्रिय गीत ‘धीरे-धीरे’ के वीडियो में नजर आएंगे. गीत का नया वर्जन यो यो हनी सिंह ने गाया है और वह आज प्रदर्शित की गयी है.

दूसरी तरफ सलमान खान के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में साथ नजर आने जा रही सोनम का मानना है कि ‘दबंग’ अभिनेता की उपस्थिति के कारण बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी.

सूरज बडजात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान और सोनम मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दिवाली के करीब प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >