सितारों के लिए हर फिल्म में अलग दिखना जरुरी होता है: आलिया भट्ट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि कलाकारों के लिए हर फिल्म में अलग दिखना जरुरी होता है नहीं तो यह उबाउ हो जायेगा. आलिया जल्‍द ही फिल्‍म ‘शानदार’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म में शाहिद कपूर, संजय कपूर और पंकज कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे. 22 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘आजकल […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि कलाकारों के लिए हर फिल्म में अलग दिखना जरुरी होता है नहीं तो यह उबाउ हो जायेगा. आलिया जल्‍द ही फिल्‍म ‘शानदार’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म में शाहिद कपूर, संजय कपूर और पंकज कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

22 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘आजकल ऐसे किरदार होते हैं जिनके लिए एक अलग तरह से दिखना पडता है. ‘उडता पंजाब’ के लिए मुझे वजन घटाना पडा था और ‘शानदार’ के लिए मुझे बिकनी वाला लुक अपनाना पडा था…मुझे एक औरत के तौर पर आकर्षक दिखना था. अगर आप (अपनी) फिल्मों में एक ही जैसे दिखेंगे तो यह उबाउ होगा.’
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा, ‘हमें अभिनेता के तौर पर नए लुक का निर्माण करना पडता है और हर किरदार के लिए अलग दिखने की कोशिश करनी होती है. हम एक सही लुक हासिल करना चाहते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >