अक्षय की ''ब्रदर्स'' से ट्विंकल खन्ना ''मंत्रमुग्ध''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने सुपरस्टार पति अक्षय कुमार और अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा की आने वाली फिल्म ‘ब्रदर्स’ में उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं से ‘मंत्रमुग्ध’ हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेने के बाद 40 वर्षीया ट्विंकल ने कहा यह फिल्म ‘बहुत ही बढिया’ है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘ब्रदर्स’ […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने सुपरस्टार पति अक्षय कुमार और अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा की आने वाली फिल्म ‘ब्रदर्स’ में उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं से ‘मंत्रमुग्ध’ हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग लेने के बाद 40 वर्षीया ट्विंकल ने कहा यह फिल्म ‘बहुत ही बढिया’ है.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘ब्रदर्स’ देखी और अक्षय कुमार एवं सिद्धार्थ मलहोत्रा ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया. यह फिल्म ‘बहुत ही बढिया’ है.’ फिल्‍म में अक्षय के अलावा सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म मार्शल आर्ट की पृष्ठभूमि पर एक पारिवारिक ड्रामा है. ‘ब्रदर्स’ फिल्म को करन मलहोत्रा ने निर्देशित किया है और इसके निर्माता ट्विंकल के बचपन के दोस्त करन जौहर हैं. ‘ब्रदर्स’ फिल्म कल बडे पर्दे पर आ जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >