रिलीज से पहले ही लीक हो गई नवाजुद्दीन की ''मांझी : द माउंटेन मैन''

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशन केतन मेहता इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. लेकिन खबरें आ रही है कि फिल्‍म की कहानी लीक हो गई है. फिल्‍म की कहानी टोरेंट वेबसाइट पर उपलब्‍ध है. वहीं अगर ऐसा हुआ तो यह केतन को एक बड़ा झटका लग सकता […]

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशन केतन मेहता इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. लेकिन खबरें आ रही है कि फिल्‍म की कहानी लीक हो गई है. फिल्‍म की कहानी टोरेंट वेबसाइट पर उपलब्‍ध है. वहीं अगर ऐसा हुआ तो यह केतन को एक बड़ा झटका लग सकता है.

फिल्‍म दशरथमांझीकी बायोपिक फिल्‍म हैं, जिन्‍हें बिहार में माउंटेन मैन के नाम से जाना जाता है. दशरथ मांझी की पत्‍नी का इलाज के अभाव में देहांत हो गया था. वहीं उनका घर अस्‍पताल से 75 किलोमीटर की दूरी पर था और अस्‍पताल तक पहुंचने के लिये एक पहाड़ को पार करना पड़ता था. लगभग 22 साल की मेहनत के बाद दशरथ मांझी ने पहाड़ को काटकर रास्‍ता बनाया था.

इनदिनों केतन मेहता अपनी फिल्‍म की पूरी टीम के साथ फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर देश के कई शहरों में घूम रहे हैं. ऐसे में फिल्‍म की कहानी का लीक होना केतन को झटका दे सकती है. फिल्‍म को बिहार में टैक्‍स फ्री कर दिया गया है. फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्‍टे ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >