फवाद खान से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं : इमरान अब्बास

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास का कहना है कि उसकी अपने हमवतन अभिनेता फवाद खान के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. इमरान ने मुजफ्फर अली की आने वाली फिल्म ‘जांनिसार’ में अभिनय किया है. अभिनेता ने कहा कि वह फवाद के अभिनय के अंदाज के मुरीद हैं. फवाद ने फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास का कहना है कि उसकी अपने हमवतन अभिनेता फवाद खान के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. इमरान ने मुजफ्फर अली की आने वाली फिल्म ‘जांनिसार’ में अभिनय किया है.

अभिनेता ने कहा कि वह फवाद के अभिनय के अंदाज के मुरीद हैं. फवाद ने फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में सोनम कपूर उनके आपोजिट नजर आई थी. फिल्‍म ने कुल मिलाकर बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आनेवाले हैं.

बिपाशा बसु के साथ फिल्म ‘क्रीयेचर 3डी’ से हिंदी फिल्म नगरी में प्रवेश करने वाले इमरान अपनी फिल्म के संगीत के लांच के मौके पर राजधानी आये थे. इमरान ने कहा कि वह पहले भी फवाद के साथ काम कर चुके है. और उस समय भी दोनो के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं थी.

इमरान ने कहा,’ हमने पाकिस्तान में एक शो में एक साथ काम किया है. अगर दोनो के बीच तुलना या प्रतिस्पर्धा जैसी कोई बात होती तो मैं वह शो कभी नहीं करता.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >