''दबंग'' गर्ल सोनाक्षी को अब है ''हसीना'' बनने का इंतजार

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक आने वाली फिल्म में अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम की बहन हसीना की भूमिका निभाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं. यह फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ का निर्देशन करने वाले अपूर्व लखिया बना रहे हैं. संगीतकार शेखर द्वारा नई फिल्म के लिए बधाई दिये जाने के बाद 28 वर्षीया […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक आने वाली फिल्म में अंडरवर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम की बहन हसीना की भूमिका निभाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं. यह फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ का निर्देशन करने वाले अपूर्व लखिया बना रहे हैं.

संगीतकार शेखर द्वारा नई फिल्म के लिए बधाई दिये जाने के बाद 28 वर्षीया सोनाक्षी ने ट्विटर पर कहा,’ धन्यवाद शेखर (रावजियानी). यह शानदार पटकथा है… मुझे हसीना की भूमिका निभाने का बेसब्री से इंतजार है.’ दाउद की दो बहनें हसीना पारकर और सईदा पारकर हैं.

अंडरवर्ल्ड क्वीन नाम से प्रसिद्ध हसीना मुंबई के नागपाडा में अपने बेटे अलीशाह और 21 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी. 55 वर्ष की उम्र में उसका पिछले साल दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. वह 12 बच्चों के परिवार में सातवीं थीं. उसके पिता मोहम्मद इब्राहिम मुंबई अपराध शाखा में पुलिस हेड कांस्टेबल थे.

यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी किसी अंडरवर्ल्ड फिल्म में अभिनय कर रही हैं. वह दाउद की प्रेम कहानी पर आधारित ‘वन्स अपान ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ में भी काम कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >