ट्विटर पर ”बकवास” करनेवालों को ”BLOCK” करेंगी अनुष्‍का

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का कहना है कि ट्विटर पर बेहुद और बेमतलब के बातें करनेवालों को ब्‍लॉक कर देंगी. अनुष्‍का की तरह और भी कई बॉलीवुड सितारे हैं जो इस तरह की सिच्‍यूएशन का सामना कर चुके हैं. अनुष्‍का हाल ही में फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में नजर आई थी. ‘एनएच 10′ की अभिनेत्री […]

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का कहना है कि ट्विटर पर बेहुद और बेमतलब के बातें करनेवालों को ब्‍लॉक कर देंगी. अनुष्‍का की तरह और भी कई बॉलीवुड सितारे हैं जो इस तरह की सिच्‍यूएशन का सामना कर चुके हैं. अनुष्‍का हाल ही में फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में नजर आई थी.

‘एनएच 10′ की अभिनेत्री सोशल साइट ट्विटर पर हमेशा एकटिव रहती है. उन्‍होंने लिखा,’ मैं अपने ट्विटर को ज्‍यादा से ज्‍यादा सकारात्‍मक रखने की कोशिश कर रही हूं. इसलिए मैं उन लोगों को ब्‍लॉक कर दूंगी जो बिना मतलब के बकवास करते हैं.’

अनुष्‍का के इस ट्वीट का जवाब देते हुए महानायक अमिताभ बच्‍चन ने लिखा,’ अनुष्‍का शर्मा मुझे ब्‍लॉक मत करना क्‍योंकिे यह सकारात्‍मक है.’ इसका जवाब देते हुए अनुष्‍का ने लिखा,’ ऐसा नहीं करूंगी, मरते दम तक नहीं करूंगी सर.’

अनुष्‍का जल्‍द ही करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राय और रणबीर कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे. इस फिल्‍म को लेकर अनुष्‍का खासा है. उनका कहना है कि इस फिल्‍म में वे अनुष्‍का संग काम करने को लेकर बेहद एक्‍साईटिड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >