जानें जैकलिन फर्नाडिज के फिटनेस का राज

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज का कहना है कि वे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं. वे बचपन से इसे लेकर सचेत हैं. जैकलीन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में जैकलीन के अलावा अक्षय कुमार, सिद्दार्थ मल्‍होत्रा और जैकी श्रॉफ मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. जैकलीन का कहना है कि,’ […]

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज का कहना है कि वे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं. वे बचपन से इसे लेकर सचेत हैं. जैकलीन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में जैकलीन के अलावा अक्षय कुमार, सिद्दार्थ मल्‍होत्रा और जैकी श्रॉफ मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

जैकलीन का कहना है कि,’ मैं स्‍कूली दिनों में खेलकूद में हमेशा आगे रहती थी. मैं बचपन से अपनी फिटनेस का ध्‍यान र‍खती आ रही हूं. मुझे लगता है ये मुझे खुशी देता है. यह हमारे रोजमर्रा के जीवन में बेहद महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.’

जैकलीन हाल ही में फिल्‍म ‘रॉय’ में नजर आई थी. फिल्‍म में उनके अलावा अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर मुख्‍य भूमिका में थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल तो नहीं कर पाई थी लेकिन दर्शकों ने जैकलीन को खासा पसंद किया था. जैकलीन ने फिल्‍म ‘किक’ से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी. फिल्‍म में उनके आपोजिट सलमान खान थे.

जैकलीन ने फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ के बारे में बताया कि,’ फिल्‍म में मेरा किरदार बिल्‍कुल अलग है. इस फिल्‍म में मैंने एक मां का किरदार निभाया था. इस फिल्‍म को लेकर मैं खासा उत्‍साहित हूं क्‍योंकि यह फिल्‍म मेरे लिए बेहद खास है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >