बिपाशा-करण का हॉट फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है. हाल में दोनों ने एक हॉट फोटोशूट भी किया है. दोनों ने फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ काम किया था. दोनों की कैमेस्‍ट्री दर्शकों को खासा पसंद भी आई थी. दोनों को कई बार एकसाथ घूमते देखा गया है. खबरों […]

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं है. हाल में दोनों ने एक हॉट फोटोशूट भी किया है. दोनों ने फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ काम किया था. दोनों की कैमेस्‍ट्री दर्शकों को खासा पसंद भी आई थी. दोनों को कई बार एकसाथ घूमते देखा गया है.

खबरों के अनुसार डिजाइनर रॉकी एस की नई फैशन लाइन के लिए दोनों ने फोटोशूट किया है. करण के बर्थडे के मौके पर भी बिपाशा उनके साथ ही थी. वहीं करण ने एक बयान में कहा था कि वे करण की बहुत अच्‍छी दोस्‍त हैं और वे उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगी.

करण छोटे पर्दे का एक जाना-पहचाना नाम है. उन्‍होंने फिल्‍म ‘अलोन’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की. इसके बाद दोनों ही कलाकारों के करीब होने की खबरें आनी लगी. लेकिन दोनों बिना किसी की परवाह के कई मौकों पर साथ नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >