आमने-सामने होगी सलमान की ”सुल्‍तान” और शाहरुख की ”रईस”

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान और सलमान खान एकबार फिर आमने-सामने हैं. जी हां वर्ष 2016 में शाहरुख की फिल्‍म ‘रईस’ और सलमान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ दोनों ही ईद के मौके पर रिलीज होगी. ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू होगी. ‘सुल्‍तान’ का निर्देशन आदित्‍य चोपड़ा कर रहे हैं और फिल्‍म की पटकथा […]

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान और सलमान खान एकबार फिर आमने-सामने हैं. जी हां वर्ष 2016 में शाहरुख की फिल्‍म ‘रईस’ और सलमान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ दोनों ही ईद के मौके पर रिलीज होगी. ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू होगी.

‘सुल्‍तान’ का निर्देशन आदित्‍य चोपड़ा कर रहे हैं और फिल्‍म की पटकथा अब्‍बास जफर ने लिखी है. वहीं खबरों के अनुसार सलमान इस फिल्‍म में एक पहलवान की भूमिका निभा सकते हैं. फिल्‍म में फीमेल लीड कौन होगी फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है.

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म ‘रईस’ में शाहरुख पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान संग रोमांस करते दिखाई देंगे. इसी फिल्‍म से माहिरा बॉलीवुड में डेबयू करने जा रही हैं. इस फिल्‍म के अलावा शाहरुख ‘फैन’ की भी शूटिंग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >