अर्जुन बोले, करीना के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्‍साहित हूं

नयी दिल्ली : अभिनेता अर्जुन कपूर आने वाली एक फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं जिसके लिए अगले महीने शूटिंग शुरू होगी. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. खुद को करीना का प्रशंसक बताने वाले अर्जुन आर बाल्की की अगली फिल्म में पहली बार करीना […]

नयी दिल्ली : अभिनेता अर्जुन कपूर आने वाली एक फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं जिसके लिए अगले महीने शूटिंग शुरू होगी. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. खुद को करीना का प्रशंसक बताने वाले अर्जुन आर बाल्की की अगली फिल्म में पहली बार करीना के साथ दिखाई देंगे.

उन्होंने कहा, ‘मैं करीना के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. वह बडी अभिनेत्री हैं. मीडिया हमेशा कहता है कि वह मुझसे सीनियर हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं और वह अच्छी साथी कलाकार हैं जिनके साथ काम करना है.’ यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी हो सकती है जिसमें करीना और अर्जुन शादीशुदा दंपति के किरदार में दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >