अरशद वारसी और मेरे बीच अच्‍छा जुडाव है : अमित साध

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अमित साध का कहना है कि उनके और अरशद वारसी के बीच के तालमेल से उन्हें अपने किरदार निभाने में बहुत आसानी हुई. अरशद वारसी अमित की आगामी फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ में उनके साथी कलाकार हैं. सुभाष कपूर के निर्देशन वाली इस फिल्म में अमित अरशद के छोटे भाई की […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अमित साध का कहना है कि उनके और अरशद वारसी के बीच के तालमेल से उन्हें अपने किरदार निभाने में बहुत आसानी हुई. अरशद वारसी अमित की आगामी फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ में उनके साथी कलाकार हैं.

सुभाष कपूर के निर्देशन वाली इस फिल्म में अमित अरशद के छोटे भाई की भूमिका में हैं. अमित ने कहा, ‘ अरशद इस देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं और इससे भी खास बात यह है कि वह एक प्यारे इंसान हैं. जब मैं सेट पर उनके साथ काम कर रहा था, तो मुझे कभी नहीं लगा कि मैं किसी सीनियर के साथ काम कर रहा हूं.’

अमित ने बताया,’ हमारे बीच एक संबंध है और इससे हमें पर्दे पर भी अच्छा तालमेल दिखाने में मदद मिली. वह असल जीवन में भी मेरे साथ अपने छोटे भाई जैसा बर्ताव करते हैं. एक दूसरे के साथ यह सहजता पर्दे पर भी दिखाई देती है.’ उत्तरी भारत में आधारित फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ दो भाइयों की कहानी है, जो कि अपराध से घिरे माहौल में रोजी-रोटी जुटाने की कोशिश करते हैं.

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी जोडी भी ‘मुन्नाभाई’ सीरीज के मुन्ना-सर्किट की तरह लोकप्रिय होगी, तो उन्होंने कहा, ‘ मैं संजय दत्त (मुन्ना) और अरशद भाई (सर्किट) दोनों का ही बडा प्रशंसक हूं. कोई भी मुन्ना-सर्किट के उस खांचे में नहीं समा सकता. लेकिन उम्मीद करता हूं कि ‘गुड्डू रंगीला’ निश्चित तौर पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >