”तीनों खान” के साथ फिल्म को अभी अंतिम रुप नहीं दिया गया: साजिद नाडियाडवाला

कुआलालांपुर : हाल में खबर आ रही थी कि बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एकसाथ साजिद नाडियावाला की फिल्‍म में नजर आनेवाले हैं. वहीं इस बारे में साजिद का कहना है कि तीनों को एक फिल्म में साथ लाने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी […]

कुआलालांपुर : हाल में खबर आ रही थी कि बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एकसाथ साजिद नाडियावाला की फिल्‍म में नजर आनेवाले हैं. वहीं इस बारे में साजिद का कहना है कि तीनों को एक फिल्म में साथ लाने को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी भी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया है.

निर्देशक ने कहा कि सलमान के साथ ‘किक’ में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म बनाने की इच्छा जताई थी. साजिद ने यहां आईआईएफए वीकेंड और अवॉर्ड्स से इतर कहा, ‘ एक साल पहले जब मैंने ‘किक’ बनाई तो लोगों ने मेरी अगली फिल्म के बारे में पूछा. मैंने उन्हें बताया कि जो चीज मुझे सबसे ज्यादा रिझाती है वह है तीनों खानों को एक मंच पर लाना.’

उन्होंने कहा,’ सलमान एक अच्छे दोस्त हैं और शाहरुख और आमिर से मेरी अच्छी पटती है. अगर इसपर मुझे आगे बढने का मौका मिला तो मैं इसे निश्चित तौर पर करना पसंद करुंगा.’ दर्शक भी तीनों खान को एकसाथ पर्दे पर देखने के लिये उत्‍सुक हैं. अब देखना है कि तीनों को एकसाथ पर्दे पर देखने का मौका दर्शकों को मिल पाता है नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >