पोती आराध्या को भीड़ से लगता है डर : अमिताभ बच्चन

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी पोती आराध्या को भीड के बीच जाने में डर लगता है. अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी तीन वर्षीय आराध्या ने उनके घर जलसा के बाहर उमडी प्रशंसकों की भीड का अभिवादन किया. बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा,’ बहुत अनुनय विनय […]

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी पोती आराध्या को भीड के बीच जाने में डर लगता है. अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी तीन वर्षीय आराध्या ने उनके घर जलसा के बाहर उमडी प्रशंसकों की भीड का अभिवादन किया.

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा,’ बहुत अनुनय विनय के बाद नन्ही आराध्या अपने शुभचिंतकों का अभिवादन करने बाहर आईं. उन्हें भीड़ से बहुत डर लगता है और उन्होंने उन सब के प्रति झिझक भी दिखाई. मैं इसका बखान करने में समर्थ नहीं हूं, लेकिन वहां ऐसा ही हुआ…’

‘पीकू’ स्टार ने कहा कि अपनी पोती की तरह ही उन्हें भी दर्शकों के सामने जाने से डर लगता है. उन्होंने लिखा, ‘..वह काफी मुश्किल और कठिन है और दुनिया की कोई भी किताब हमें सार्वजनिक तौर पर बोलने या भावनाओं को प्रकट करने की कला नहीं सिखा सकती.’

बच्चन ने लिखा, ‘ इसलिए, आराध्या की तरह ही क्या मुझे भी दर्शकों के सामने उपस्थित होने से डरना होगा… हां… हां… आज इस उम्र में भी मुझे करना होगा… इसके कारण भी हो सकते हैं और इन्हें कभी जग जाहिर नहीं किया जा सकता…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >