क्‍यों सुचित्रा सेन की बायोपिक फिल्‍म में काम नहीं करना चाहती विद्या बालन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सुचित्रा सेन के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने से मना कर दिया है क्योंकि उन्हें लगा कि उनमें और दिवंगत अभिनेत्री के बीच कोई शारीरिक समानता नहीं है. विद्या ने कहा, ‘ मुझे फिल्म की पेशकश की गयी थी लेकिन मैं इसमें काम नहीं कर रही […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सुचित्रा सेन के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने से मना कर दिया है क्योंकि उन्हें लगा कि उनमें और दिवंगत अभिनेत्री के बीच कोई शारीरिक समानता नहीं है.

विद्या ने कहा, ‘ मुझे फिल्म की पेशकश की गयी थी लेकिन मैं इसमें काम नहीं कर रही हूं. मैं हैरान हूं कि मीडिया में ऐसी खबर आयी कि मैं इसमें काम करने की रजामंदी दे दी है और कत्थक का प्रशिक्षण लेना भी शुरु कर दिया है. मैं इसमें काम करना पसंद करती…पर्दे पर उनकी भूमिका निभाना पसंद करती.’

उन्होंने आगे कहा, ‘ मुझे पटकथा पसंद आयी लेकिन मुझे लगता है कि मुझसे और उनमें कोई शारीरिक समानता नहीं है. यह एक बंगाली फिल्म है इसलिए मुझे लगता है कि उनकी नातिन राइमा सेन जो उनके जैसी दिखती हैं, उन्हें यह किरदार निभाना चाहिए.’

विद्या फिल्म के हिन्दी में होने पर इसमें काम कर सकती थीं. उन्होंने कहा, ‘ अगर यह हिन्दी में होती तो तब काम करना ठीक भी होता क्योंकि तब आपको कुछ छूट मिल सकती थी…लेकिन यह बंगाली में है.’ खबरों के अनुसार विद्या को पाकिस्तान की दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के जीवन पर आधारित फिल्म में काम करने का भी प्रस्ताव मिला था.

‘डर्टी पिक्चर’ फिल्म की अभिनेत्री ने कहा, ‘ मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव नहीं मिला है. मुझे पता नहीं कि यह खबर कहां से आ रही है कि मुझे फिल्म की पेशकश की गयी.’ विद्या की आगामी फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ 12 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >