''कॉमेडी...'' के सेट पर ''धक-धक गर्ल'' माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्‍द ही ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के मंच पर थिरकती नजर आयेंगी. माधुरी इन दिनों अपनी ऑनलाइन डांस अकादमी ‘डांस विद माधुरी’ के मोबाइल एप के प्रचार को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. माधुरी ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा कि,’ CNWK के सेट पर कपिल शर्मा के साथ. […]

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्‍द ही ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के मंच पर थिरकती नजर आयेंगी. माधुरी इन दिनों अपनी ऑनलाइन डांस अकादमी ‘डांस विद माधुरी’ के मोबाइल एप के प्रचार को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

माधुरी ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा कि,’ CNWK के सेट पर कपिल शर्मा के साथ. डांस एवं मजाक का अनोखा संगम. कपिल का डांस देखने के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं कर सकती.’

https://twitter.com/MadhuriDixit/status/600524068618637312

आपको ब‍ता दें कि माधुरी की मौजूदगी वाली कड़ी 24 मई को प्रसारित होगी. माधुरी इससे पहले भी कॉमेडी नाइट्स में शिरकत कर चुकी हैं. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ ने दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >