कौन सा रिस्‍क लेने के लिए तैयार है अनुष्का शर्मा ?

बीजिंग : बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म ‘एनएच 10’ की सफलता के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं और भविष्य में भी ‘रिस्की’ समझी जाने वाली फिल्मों पर दांव लगाती रहेंगी. बीजिंग फिल्म महोत्सव में ‘एनएच 10′ की स्क्रीनिंग के लिए यहां आयी 26 वर्षीय बॉलीवुड स्टार ने कहा,’ जब […]

बीजिंग : बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म ‘एनएच 10’ की सफलता के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं और भविष्य में भी ‘रिस्की’ समझी जाने वाली फिल्मों पर दांव लगाती रहेंगी.

बीजिंग फिल्म महोत्सव में ‘एनएच 10′ की स्क्रीनिंग के लिए यहां आयी 26 वर्षीय बॉलीवुड स्टार ने कहा,’ जब मैंने पठकथा पढी तो, यह मेरी बाकि फिल्मों जैसी ही थी. मैं इतनी उत्साहित थी कि, इसे बनाना ही चाहती थी.’

निर्देशक नवदीप सिंह और लेखक सुदीप शर्मा को इस बेहतरीन फिल्म के लिए श्रेय देते हुए अनुष्का ने कहा,’ अभिनेत्री से निर्माता बनना, मेरे अनुसार परिवर्तन की एक बेहतरीन प्रक्रिया है.’ उन्होंने कहा,’ भविष्य में भी हम ऐसी फिल्मों को समर्थन देना जारी रखेंगे, जिन्हें थोडा रिस्की माना जाता है क्योंकि उनमें नाच-गाना नहीं होता.’

अनुष्‍का की इस फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. साथ ही फिल्‍म में उनकी एक्टिंग भी बेहद दमदार थी. फिलहाल वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में रणबीर कपूर की कोस्‍टार के रूप में नजर आयेंगे. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ में दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >