अभिनेत्री रिया सेन के घर में लगी आग, पूरा घर जलकर खाक

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रिया सेन के घर आग लग गई. इस घटना के दौरान घर पर रिया अपनी मां मुनमुन सेन और पिता के साथ घर पर ही मौजूद थे. उनका घर मुंबई के अंधेरी में स्थित है. रिया के घर आग लगने की खबर देर रात मिली. वहीं पूरा परिवार बिल्डिंग के नीचे […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रिया सेन के घर आग लग गई. इस घटना के दौरान घर पर रिया अपनी मां मुनमुन सेन और पिता के साथ घर पर ही मौजूद थे. उनका घर मुंबई के अंधेरी में स्थित है. रिया के घर आग लगने की खबर देर रात मिली. वहीं पूरा परिवार बिल्डिंग के नीचे आ गया था.

आग लगने के कुछ ही देर बाद दमकल विभाग की गाडि़यां वहां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन रिया का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया. वहीं दमकल कर्मियों का कहना है कि घर में मौजूद सभी इलेक्‍ट्रानिक समान और फर्नीचर पूरी तरह खाक हो गये.

वहीं खबरों के मुताबिक आग लगने की वजह ए.सी में शॉट सार्किट होना बताया जा रहा है. ए.सी में धमाका होने की वजह से घर में तुरंत आग लग गई और यह पूरे घर में फैल गई.

रिया ने वर्ष 1991 में फिल्‍म ‘विषकन्‍या’ में एक बाल कलाकार के रूप में किया था. उन्‍हें पहली व्‍यवसायिक सफलता फिल्‍म ‘स्‍टाइल’ से मिली. उनकी नानी सुचित्रा सेन भी एक जानीमानी अभिनेत्री थी. वहीं रिया की मां मुनमनु सेन और बहन राइमा सेन भी अभिनेत्रियाँ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >