”DON” को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है !

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उन्‍होंने फिर इस बात को साबित कर दिया कि डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. जी हां शाहरुख ने ट्विटर पर 12 मिलियन फॉलोवर्स से ज्‍यादा का आंकड़ा पार का लिया है. वे सलमान खान से लगभग 8 मिलियन फैंस […]

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उन्‍होंने फिर इस बात को साबित कर दिया कि डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. जी हां शाहरुख ने ट्विटर पर 12 मिलियन फॉलोवर्स से ज्‍यादा का आंकड़ा पार का लिया है. वे सलमान खान से लगभग 8 मिलियन फैंस के साथ आगे हैं.

आपको बता दें कि ट्विटर पर सलमान के 11.2 मिलियन फॉलोवर्स है. शाहरुख फैंस के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आगे हैं. मोदी के ट्विटर पर 11.1 फॉलोवर्स हैं. बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही शाहरुख, सलमान और आमिर से थोड़ा पीछे हो लेकिन फैंस के मामले में तो वहीं बादशाह हैं.

‘शाहंशाह’ से अभी भी पीछे

ट्विटर पर #SRK12Million हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. लेकिन शाहरुख अभी भी ट्विटर पर एक फ़िल्मी सितारे को पछाड़ नहीं पाये हैं और वो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन. बिग बी के ट्विटर पर 14 मिलियन फॉलोवर्स है. बिग बी भी अपने फैंस के साथ अपनी बातें शेयर करते रहते हैं फिर वो चाहे उनकी यादों से जुड़ी हो या फिर उनके काम से.

निजी जिदंगी से जुड़ी खबरें करते हैं पोस्‍ट

शाहरुख अपने फैंस के लिए अपनी लाइफ से जुड़ी कई घटनाओं को अपने फैंस से शेयर करते हैं. शाहरुख ने अपने सबसे छोटे बेटे अबराम की तस्‍वीर सबसे पहले ट्विटर पर ही शेयर की थी. इसके अलावा भी वो कई ऐसे लम्‍हों को अपने फैंस से शेयर करते हैं जिन्‍हें वे खास बनाना चाहते हैं.

शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में वे डबल रोल में नजर आयेंगे. शाहरुख ने एक बयान में पहले ही कहा था कि दर्शकों को फिल्‍म पसंद आयेगी और यह उनके नन्‍हे फैंस के लिए भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >