कंगना के बर्थडे पर ''तनु वेड्स मनु रिटर्न्स '' का मोशन पोस्टर जारी

कल बॉलीवड ब्यूटी कंगना रानावत के जन्‍मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’का मोशन पिक्‍चर लॉन्च किया गया. कंगना ने इस मौके पर अपने जन्‍मदिन का केक भी काटा. यह कार्यक्रम दरअसल पहले से तय था. मौके पर फिल्म के डायरेक्‍टर आनंद एल राय और फिल्‍म के सभी स्टारकास्‍ट मौजूद […]

कल बॉलीवड ब्यूटी कंगना रानावत के जन्‍मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’का मोशन पिक्‍चर लॉन्च किया गया. कंगना ने इस मौके पर अपने जन्‍मदिन का केक भी काटा. यह कार्यक्रम दरअसल पहले से तय था. मौके पर फिल्म के डायरेक्‍टर आनंद एल राय और फिल्‍म के सभी स्टारकास्‍ट मौजूद थे.

कंगना ने इस मैाके पर बताया कि यह फिल्‍म उनके लिए बहुत खास है. जब उनके पास काम नहीं था तब आनंद उनकेपास ‘तनु वेड्स मनु’ का प्रस्ताव लेकर आए थे. इसीलिए इस फिल्‍म से मेरा खास लगाव है.

फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में कंगना रानावत के साथ आर माधवन, जिमी शेरगिल और दीपक डोबरियाल हैं. यह फिल्‍म 2011 में आयी फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु’ का सिक्‍वल है. यह फिल्म उसी जगह से आगे बढ़ेगी. ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ 31मई 2015 को रिलीज होगी.
फिल्‍म के निर्देशक आनंद एल राय ने इससे पहले दक्षिण के सुपरस्‍टार धनुष और सोनम कपूर के साथ मिलकर फिल्‍म रांझणा बनायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >