Happy B''day: 37 की हुईं बंगाली बाला रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की बंगाली ब्‍यूटी रानी मुखर्जी आज 37 वर्ष की हो गयी हैं. मर्दानी फिल्म में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रानी ने वर्ष 1997 में ‘राजा की आएगी बारात’ फिल्‍म से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत की थी. उसके बाद से उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ब्‍लैक, कुछ […]

बॉलीवुड की बंगाली ब्‍यूटी रानी मुखर्जी आज 37 वर्ष की हो गयी हैं. मर्दानी फिल्म में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रानी ने वर्ष 1997 में ‘राजा की आएगी बारात’ फिल्‍म से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत की थी. उसके बाद से उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
ब्‍लैक, कुछ कुछ होता है, नो वन किल्‍ड जेसिका, साथिया, हम-तुम,चलते चलते,बंटी और बबली जैसी फिल्‍मों में रानी मुखर्जी ने शानदार अभिनय किया. 18 सालों के लंबे फिल्मी करियर में रानी कोकई उपलब्धि‍यां मिलीं. फिल्‍म ब्‍लैक और हम-तुम के लिए रानी को फिल्‍मफेयर के तरफ से बेस्‍ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला.
फिल्‍म निर्देशक आदित्‍य चोपड़ा के साथ लंबे समय तक संबंध में रहने के बाद पिछले साल एक नीजी समारोह में रानी और आदित्‍य विवाह बंधन में बंधे. शादी से पहले 2012 में आयी रानी की अंतिम फिल्‍म ‘तलाश’ थी. यह एक थ्रिलर फिल्म थी. इस फिल्‍म में मुख्‍य किरदार में आमिर खान,रानी मुखर्जी और करीना कपूर थे.
शादी के बाद रानी ने आदित्‍य चोपड़ा की फिल्‍म ‘मर्दानी’ किया. इस फिल्म के माध्‍यम से रानी ने गर्ल ट्रैफिकिंग के खिलाफ आवाज उठाती एक महिला पुलिस की दमदार भूमिका निभायी. फिल्‍म में रानी के अभिनय की खूब वाहवाही हुई.
हम उन्‍हें उनके जन्‍मदिन की बधाई देते हैं और उम्‍मीद करते हैं कि रानी मुखर्जी इसी तरह बॉलीवुड की रानी बनी रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >