कैटरीना संग रोमांस करना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ अब कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते हैं. कैटरीना के फैंस की लिस्‍ट तो बहुत लंबी है और इसी लिस्‍ट में अब टाइगर का नाम भी जुड़ गया है. टाइगर ने हाल ही में एक निर्देशक के सामने अपनी इच्‍छा जाहिर की है. फिल्‍मकार […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ अब कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते हैं. कैटरीना के फैंस की लिस्‍ट तो बहुत लंबी है और इसी लिस्‍ट में अब टाइगर का नाम भी जुड़ गया है. टाइगर ने हाल ही में एक निर्देशक के सामने अपनी इच्‍छा जाहिर की है. फिल्‍मकार साजिद नाडियावला टाइगर को अपनी दो फिल्‍मों के लिए साइन कर चुके हैं. वहीं दूसरे निर्माता भी उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं.

दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि वे इस साल टाइगर को दो फिल्‍मों में देख पायेंगे. अपनी पहली फिल्‍म से निर्देशकों पर जलवा बिखेर चुके टाइगर निर्देशक शब्‍बीर के साथ फिल्‍म ‘हीर एंड रांझा’ में लीड रोल निभायेंगे. वहीं काफी दिनों से इस फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. वहीं टाइगर ने बातों ही बातों में कैटरीना कैफ का नाम सुझा दिया है.

टाइगर ने फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा था. फिल्‍म में उनके आपोजिट कृति शैनन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. टाइगर साजिद नाडियावाला की फिल्‍म में जबरदस्‍त एक्‍शन करते नजर आयेंगे. वैसे भी शब्‍बीर अपनी फिल्‍म ‘हीरोपंती’ में टाइगर का एक्टिंग देख उनके दीवाने हो चुके हैं.

वहीं कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि कैटरीना जूनियर एक्‍टर्स के साथ काम करनेवाली हैं. तो हो सकता है कि कैटरीना टाइगर के साथ फिल्‍म करने के लिए हामी भर दे. कैट हाल ही में फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में रितिक रोशन के आपोजिट नजर आई थी. कैटरीना का जादू तो दर्शकों पर सर चढ़कर बोलता है ऐसे में दर्शक कैट को टाइगर के साथ देखने के लिए उत्‍सुक होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >