”हीरोपंती” के बाद ”बागी” हुए ”टाइगर”, दिखायेंगे ”खतरनाक स्‍टंट”

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म में एकबार फिर खतरनाक स्‍टंट करने के लिए तैयार हैं. जी हां जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर फिल्‍म ‘बागी’ में लीड भूमिका नि भायेंगे. टाइगर ने वर्ष 2014 में ही साजिद नाडियावाला की फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. दर्शकों ने […]

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म में एकबार फिर खतरनाक स्‍टंट करने के लिए तैयार हैं. जी हां जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर फिल्‍म ‘बागी’ में लीड भूमिका नि भायेंगे. टाइगर ने वर्ष 2014 में ही साजिद नाडियावाला की फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. दर्शकों ने खासकर युवा वर्ग ने उन्‍हें बे‍हद पसंद किया था.

वही साजिद ने नाडियावाला के साथ तीन फिल्‍मों के डील की है. वे फिलहाल टाइगर को लेकर ‘बागी’ बनने जा रहे हैं. वहीं फिल्‍म का निर्देशन शब्‍बीर खान करेंगे. इस फिल्‍म की शूटिंग तो अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन फिल्‍म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. आपको बता दें कि फिल्‍म 15 अप्रैल 2016 को रिलीज होगी.

फिल्‍म के लिए फीमेल लीड का चुनाव अभी नहीं किया है. यह एक एक्‍शन फिल्‍म होगी. वहीं टाइगर स्‍टंट करने में माहिर हैं. दर्शकों को उनका डांस भी बेहद पंसद आता है. इस बात का ख्‍याल रखते हुए साजिद ने फिल्‍म में डांस का भी भरपूर तड़का दिया होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >