कंगना ने कहा, आमिर और मैं ”दंगल” में नहीं…

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कंगना रनाउत आगामी फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु 2’ में जल्‍द ही नजर आयेंगी. कंगना को लेकर खबरें आ रही थी वे फिल्‍म ‘दंगल’ में आमिर खान की बेटी का किरदार निभायेंगी. लेकिन कंगना ने इस बात से साफ इनकार किया है. उनका कहना है कि वे आमिर के साथ फिल्‍म में […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कंगना रनाउत आगामी फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु 2’ में जल्‍द ही नजर आयेंगी. कंगना को लेकर खबरें आ रही थी वे फिल्‍म ‘दंगल’ में आमिर खान की बेटी का किरदार निभायेंगी. लेकिन कंगना ने इस बात से साफ इनकार किया है. उनका कहना है कि वे आमिर के साथ फिल्‍म में नहीं हैं. उन्‍हें कभी ऐसे किसी भी रोल के लिए ऑफर नहीं किया गया था.

आमिर खान हाल ही में फिल्‍म ‘पीके’ में नजर आये थे. अब वे फिल्‍म ‘दंगल’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म के लिए आमिर ने अपने लुक भी बदला है. ‘दंगल’ महावीर सिंह फोगाट नाम के पहलवान की असल जिंदगी पर आधारित है. आमिर इस फिल्‍म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फिल्‍म के लिए अपना वजन भी बढ़ा रहे हैं.

कंगना का कहना है कि,’ मैं आमिर खान के साथ फिल्‍म करना चाहती हूं. लेकिन मैं फिल्‍म ‘दंगल’ में उनके साथ नहीं हू्ं.’ फिल्‍म को नितेश तिवारी डायरेक्‍ट कर रहे हैं. दर्शकों को दोनों को एकसाथ देखने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. टीवी शो ‘सत्‍यमेव जयते’ में आमिर खान ने कंगना को स्‍पेशन गेस्‍ट की तरह इन्‍वाइट किया था.

आपको बता दें कि कंगना फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु 2’ में डबल रोल में नजर आयेंगी. इससे पहले ‘तनु वेड्स मनु’ में कंगना और आर माधवन लीड रोल में थे. वहीं इसके सीक्‍वल में अभिनेता कौन है इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >