कश्‍मीर बाढ़ पीडि़तों की मदद करेंगी अभिनेत्री करीना कपूर

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर खान कश्‍मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए आगे आई हैं. करीना फिल्‍मों के अलावा सोशल वर्क करती रहती हैं. लेकिन वे ऐसे कामों को चुपचाप करती हैं और इससे उन्‍हें बेहद खुशी मिलती है. कश्‍मीर में आई बाढ़ से पीडि़त लोग अभी भी स्‍थापित नहीं हो पाये हैं. आपको बता […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर खान कश्‍मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए आगे आई हैं. करीना फिल्‍मों के अलावा सोशल वर्क करती रहती हैं. लेकिन वे ऐसे कामों को चुपचाप करती हैं और इससे उन्‍हें बेहद खुशी मिलती है. कश्‍मीर में आई बाढ़ से पीडि़त लोग अभी भी स्‍थापित नहीं हो पाये हैं.

आपको बता दें कि करीना उनकी मदद करने के लिए पांच लाख रूपये दान कर रही हैं. करीना ने पहले ही कहा था कि उन्‍हें लोगों की मदद करना बेहद अच्‍छा लगता है. वहीं शूटिंग के बीच में समय निकालकर करीना उन जगहों पर जाना चाहती हैं जो बाढ़ से बेहद प्रभावित हुए थे.

सैफ की बेगम करीना इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सलमान खान भी मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं. खबरें आ रही हैं कि फिल्‍म में सलमान एक पिता का रोल निभाते नजर आयेंगे. इसके अलावा करीना शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में भी काम करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >