Rajkumar Hirani On 3 Idiots Sequel: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा या नहीं, लेकिन अब डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खुद इसकी कहानी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि ‘3 इडियट्स 2’ में रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी कॉलेज के दिनों से काफी आगे बढ़ चुकी होगी.
शादी और बच्चों के बाद बदली होगी तीनों की जिंदगी (3 Idiots Sequel Story)
राजकुमार हिरानी ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में बताया कि वह और उनके राइटिंग पार्टनर अभिजात जोशी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया, “फिल्म इस बात पर आधारित होगी कि 15-20 साल बाद इन किरदारों की जिंदगी कैसी हो गई है. अब कहानी कॉलेज की नहीं होगी. रैंचो, फरहान और राजू अब शादीशुदा हैं, उनके बच्चे हैं और वे मिड-लाइफ क्राइसिस से गुजर रहे हैं. ऐसे में आगे उनकी जिंदगी किस दिशा में जाएगी, यही फिल्म की असली कहानी होगी.”
पहले पार्ट की तरह इस बार भी होगा बड़ा मैसेज (3 Idiots Sequel Message)
‘3 इडियट्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि उसने लोगों को जिंदगी को अलग नजरिए से देखने का संदेश दिया था. अब राजकुमार हिरानी ने कहा, “कहानी काफी अलग और मजेदार है. इसमें पहले फिल्म वाला हास्य भी रहेगा, लेकिन इस बार मैसेज और भी बड़ा होगा.” उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम जारी है और इसे पूरी तरह मजबूत बनाने में समय लगेगा.
आमिर खान भी कर चुके हैं सीक्वल कन्फर्म (Aamir Khan On 3 Idiots Sequel)
इससे पहले अप्रैल में आमिर खान ने भी ‘3 इडियट्स 2’ को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कहा था, “कहानी बहुत शानदार है. इसमें पहले फिल्म जैसा ही ह्यूमर है, लेकिन कहानी बिल्कुल नई और अलग है.”
आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है ‘3 इडियट्स’
साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. वहीं करीना कपूर, बोमन ईरानी, मोना सिंह और ओमी वैद्य ने भी अपने किरदारों से गहरी छाप छोड़ी थी.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘कॉकटेल 2’ का पहला रिव्यू, जानें फिल्म को मिले कितने स्टार
