3 Idiots Sequel को लेकर आमिर खान और आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया

3 Idiots Sequel: 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर चल रही खबरों पर आमिर खान और आर. माधवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. क्या राजकुमार हिरानी बना रहे हैं 3 इडियट्स का सीक्वल? जानें पूरी सच्चाई.

3 Idiots Sequel: राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार और आइकॉनिक फिल्मों में शुमार की जाती है. आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी स्टारर यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और अब इसे 15 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में जब भी इसके सीक्वल 3 इडियट्स 2 की चर्चा होती है, फैंस की एक्साइटमेंट अपने आप बढ़ जाती है. हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स 2 की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और यह फिल्म साल 2026 में फ्लोर पर जा सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सीक्वल में ओरिजिनल कास्ट आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की वापसी होगी.

हालांकि, इस खबर पर अब खुद फिल्म के लीड एक्टर्स ने चुप्पी तोड़ी है. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में आमिर खान और आर. माधवन दोनों ने साफ किया कि उन्हें अब तक किसी भी तरह के सीक्वल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. आइए बताते हैं पूरी बात.

3 इडियट्स का सीक्वल बनाना बेवकूफी है

आर. माधवन ने 3 इडियट्स के सीक्वल के आइडिया पर अपनी राय रखते हुए कहा, “3 इडियट्स का सीक्वल सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन यह काफी दूर की बात है. हम तीनों अब काफी बड़े हो चुके हैं. कहानी को आगे ले जाना आसान नहीं होगा. एक सही सीक्वल बनाना शायद संभव नहीं है. मैं राजू हिरानी के साथ दोबारा काम करना जरूर चाहूंगा, लेकिन 3 इडियट्स का सीक्वल बनाना मुझे बेवकूफी भरा लगता है.”

आमिर खान: मुझे किसी ने संपर्क नहीं किया

वहीं, आमिर खान ने बिल्कुल अलग रुख अपनाया. उन्होंने कहा, “3 इडियट्स करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था. रैंचो मेरे करियर के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है और लोग आज भी उससे जुड़ाव महसूस करते हैं. अगर सीक्वल बनता है तो मैं जरूर उसका हिस्सा बनना चाहूंगा. लेकिन फिलहाल मुझे किसी ने संपर्क नहीं किया है.”

3 इडियट्स की डिटेल्स

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 3 इडियट्स दिसंबर 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और मोना सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाईं. यह फिल्म न सिर्फ क्रिटिक्स की पसंद बनी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई और दुनिया भर में करीब ₹400 करोड़ का कलेक्शन किया.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3: अक्षय खन्ना के अचानक फिल्म छोड़ने पर क्या था अजय देवगन का रिएक्शन? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, एग्जिट की वजह भी आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >