बॉक्‍स ऑफिस पर सोनम की ''डॉली...'' को अक्षय की ''बेबी'' ने पछाड़ा...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘बेबी’ हाल में ही रिलीज हुई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इस फिल्‍म के साथ सोनम कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ भी रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्‍म ने अभी तक मात्र 10 करोड़ की ही […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘बेबी’ हाल में ही रिलीज हुई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं इस फिल्‍म के साथ सोनम कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ भी रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्‍म ने अभी तक मात्र 10 करोड़ की ही कमाई की है.

‘बेबी’ एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है. फिल्‍म में अक्षय के अलावा अनुपम खेर, राणा डग्‍गूबाती, डैनी और तापसी पन्‍नू मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म का निर्देशन नीरज पांडेय ने किया है. वहीं फिल्‍म ‘डॉली की डोली’ अरबाज खान के प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनी है. फिल्‍म में सोनम कपूर के अलावा पुलकित सम्राट और राजकुमार राव भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

‘डॉली की डोली’ एक हास्‍य कॉमेडी-ड्रामा है. फिल्‍म में सोनम ने एक लूटेरी दुल्‍हन का किरदार निभाया है, जो शादी के तुरंत बाद दुल्‍हे के घर का सारा सामान लेकर चंपत हो जाती है. वहीं अक्षय की फिल्‍म ‘बेबी’ एक एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म है. इस फिल्‍म में अक्षय और राणा के बीच जमकर एक्‍शन सीन फिल्‍माये गये है. फिलहाल तो ‘बेबी’ ने कमाई के मामले में ‘डॉली की डोली’ को कमाई के सिलसिले में मात दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >