क्‍या शाहिद के लिए करीना ने छोड़ दी इमरान हाशमी की फिल्‍म!

हाल ही में खबर आई थी कि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक फिल्‍म में करीना कपूर नजर आनेवाली है. लेकिन अब यह बात साफ हो गई कि वे इस फिल्‍म में काम नहीं करेंगी. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक डेट्स नहीं होने की वजह से करीना को इस फिल्‍म को छोड़ना पड़ा. […]

हाल ही में खबर आई थी कि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक फिल्‍म में करीना कपूर नजर आनेवाली है. लेकिन अब यह बात साफ हो गई कि वे इस फिल्‍म में काम नहीं करेंगी. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक डेट्स नहीं होने की वजह से करीना को इस फिल्‍म को छोड़ना पड़ा. करीना अपने बिजी शेड्येल के कारण इस फिल्‍म में काम नहीं कर पा रही हैं.

आपको बता दें करीना इनदिनों फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट सलमान खान नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में करीना एक ब्राह्मण लड़की का किरदार निभा रही हैं. इससे पहले सलमान और करीना फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आये थे.दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

वहीं करीना, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में भी नजर आयेंगी. फिल्‍म में करीना का रोल क्‍या होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है. शाहिद और करीना फिल्‍म ‘जब वी मेट’ में साथ नजर आये थे. दोनों की जोड़ी ने खासा सुर्खियां बटोरी थी. दर्शक दोबारा दोनों को एकसाथ देखने के लिए उत्‍साहित हैं.

मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक फिल्‍म में इमरान हाशमी मुख्‍य किरदार निभायेंगे. करीना के इनकार के बाद इस फिल्‍म में कौन होगा इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है. वहीं ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग चल रही है, जिसकी वजह से करीना ने संगीता बिजलानी का रोल निभाने से इनकार कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >