हॉरर फिल्म के बाद अब पारिवारिक फिल्‍म करना चाहती हूं : बिपाशा बसु

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘अलोन’ के बाद पारिवारिक फिल्म करने का फैसला किया है. ‘अलोन’ में बिपाशा बसु के आपोजिट करण सिंह ग्रोवर नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में बिपाशा डबल रोल में नजर आयेंगी. बिपाशा ने बताया,’ मैंने हॉरर फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘अलोन’ के बाद पारिवारिक फिल्म करने का फैसला किया है. ‘अलोन’ में बिपाशा बसु के आपोजिट करण सिंह ग्रोवर नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में बिपाशा डबल रोल में नजर आयेंगी.

बिपाशा ने बताया,’ मैंने हॉरर फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला किया है. मेरी अगली फिल्म पारिवारिक होगी. मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे अब मीडिया को यह बताने की जरुरत नहीं होगी कि मैं हमेशा सुपरनेचुरल फिल्में क्यों करती हूं.’

बॉलीवुड में लगातार कई सुपरनेचुरल फिल्में करने के बाद 36 वर्षीय बिपाशा की पहचान ‘हॉरर क्वीन’ के रुप में हो गयी है. वह बताती है कि इससे दूरी बनाकर वे खुश हैं. बिपाशा ने बताया फिल्म ‘अलोन’ बहुत ही भावनात्मक है. मैं अभी इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकती.’

आपको बता दें कि हॉरर फिल्म ‘अलोन’ हॉलीवुड फिल्‍म ‘थाई’ की रिमेक है. वहीं फिल्‍म में लीड रोल निभा रहे करण सिंह ने भी कहा था कि वे अब निगेटिव किरदार में नजर आना चाहते हैं. वे ऐसी फिल्‍म करना चाहते हैं जिसमें उनकी भूमिका नकारात्‍मक हो. फिल्‍म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि दर्शकों को फिल्‍म पसदं आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >