मेरे पिता मुझसे ज्‍यादा सोनाक्षी से प्‍यार करते है : अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उनके पिता निर्माता बोनी कपूर सोनाक्षी सिन्‍हा को बेहद पसंद करते हैं और उसे बेटी की तरह मानते हैं. सोनाक्षी-अर्जुन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेवर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में मनोज वाजपेयी भी नजर आयेंगे. सोनाक्षी-अर्जुन पहली बार एकसाथ बड़े पर्दे […]

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उनके पिता निर्माता बोनी कपूर सोनाक्षी सिन्‍हा को बेहद पसंद करते हैं और उसे बेटी की तरह मानते हैं. सोनाक्षी-अर्जुन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेवर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में मनोज वाजपेयी भी नजर आयेंगे. सोनाक्षी-अर्जुन पहली बार एकसाथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आनेवाले हैं.

अर्जुन ने फिल्‍म के एक प्रचार के दौरान कहा कि,’ मेरे पिता मुझसे ज्‍यादा सोनाक्षी का प्‍यार करते हैं. वे उनका ख्‍याल रखते हैं. मैं इस बात को पहले से ही जानता था क्‍योंकि सोनाक्षी का व्‍यक्तित्‍व ही ऐसा है कि वह मेरे पिता की पसंदीदा बन जायेंगी.’ अर्जुन ने बॉलीवुड में फिल्‍म ‘इशकजादे’ से अपने करियर की शुरूआत की थी.

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘तेवर’ का निर्माण बोनी कपूर और संजय कपूर ने किया है. सोनाक्षी-अर्जुन बचपन से दोस्‍त हैं. अर्जुन का कहना है कि, ‘ पिताजी ने मुझे सेट पर सोनाक्षी के साथ मजाक करने की भी अनुमति नहीं दी थी. उन्‍होंने मुझे यह भी बताया कि सोनाक्षी के साथ कैसा बर्ताव करना है.’ फिल्‍म के गाने दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. फिल्‍म 9 जनवरी को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >