एक जैसी भूमिकाएं करना पसंद नहीं : अर्जुन कपूर

नयी दिल्ली: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह हर भूमिका के अनुरुप अपने आप को ढालना चाहते हैं क्योंकि उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना पसंद है.फिलहाल अर्जुन अपनी आगामी‍ फिल्‍म ‘तेवर’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनाक्षी सिन्‍हा हैं. अपने तीन साल के कॅरियर में ‘इशकजादे’, ‘ […]

नयी दिल्ली: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह हर भूमिका के अनुरुप अपने आप को ढालना चाहते हैं क्योंकि उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना पसंद है.फिलहाल अर्जुन अपनी आगामी‍ फिल्‍म ‘तेवर’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनाक्षी सिन्‍हा हैं.

अपने तीन साल के कॅरियर में ‘इशकजादे’, ‘ 2 स्टेट्स’ और ‘फाइंडिंग फैनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. 29 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि कोई किरदार जो मेरे व्यक्तित्व से अलग होता है, वह करना मुझे ज्‍यादा पसंद है.

अर्जुन ने को बताया,’ कोई ऐसा किरदार जो मेरे अपने व्यक्तित्व से अलग है वो मुझे आकर्षित करता है. अपने व्यक्तित्व जैसी ही भूमिकाएं निभाना उबाउ है और कैमरे के सामने सिर्फ अपने जैसा किरदार निभाते रहना एक सीमा के बाद आसान नहीं रहता. दर्शक मुझे इस तरह देख कर उब जाएंगे क्योंकि मुझे लगता है कि मुझे देखना उतना रोमांचक नहीं है.’

अभिनेता ने आगे बताया कि,’ मैं नई भूमिकाओं, नई दुनिया और तथ्यों से जुडना चाहता हूं. मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो मैंने अपने जीवन में कभी नहीं किया है.’

अर्जुन ने एक्शन आधारित ‘औरंगजेब’, ‘गुंडे’ और अपने हालिया ‘तेवर’ फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका कहना है कि वह एक ही तरह की भूमिकाएं नहीं करना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >