देखिए आमिर के अवतार, कभी ''मंगल पांडे'' तो कभी ''गजनी'' के मैमोरी लॉस...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्‍म में उनका रोल क्‍या है इस पर संस्‍पेंस बरकरार है लेकिन उनकी वेशभूषा फिल्‍म में अजीबो-गरीब है. वहीं पहले ही यह खबर आई थी कि फिल्‍म में आमिर ने नये नहीं बल्कि लोगों के पुराने कपडों का इस्‍तेमाल […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्‍म में उनका रोल क्‍या है इस पर संस्‍पेंस बरकरार है लेकिन उनकी वेशभूषा फिल्‍म में अजीबो-गरीब है. वहीं पहले ही यह खबर आई थी कि फिल्‍म में आमिर ने नये नहीं बल्कि लोगों के पुराने कपडों का इस्‍तेमाल किया है. वे एक ऐसे अभिनेता है जो अपने किरदार में फिट बैठने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं. हर फिल्‍म में अपने रोल के लिए कडी मेहनत करते हैं. उनकी फिल्‍म ‘कयामत से कयामत तक’ से लेकर अगर फिल्‍म ‘पीके’ तक की बात की जाये तो उन्‍होंने कई रूप धारण किये हैं.

फिल्‍म ‘कयामत से कयामत तक’ में आमिर ने एक सीध-साधे लडके का किरदार निभाया था. वे एक कॉलेज बॉय के रूप में फिल्‍म में नजर आये थे. फिल्‍म में वे अपने पिता के दुश्‍मन की बेटी से प्‍यार कर बैठते हैं. वहीं फिल्‍म में दर्शकों ने एक मासूम आमिर को देखा था. इसके बाद आमिर ने फिल्‍म ‘दिल’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी फिल्‍मों में काम किया. इन सभी फिल्‍मों में भी वे एक साधारण से लडके के किरदार में नजर आये.

फिल्‍म ‘लगान’ के भुवन के किरदार में आमिर का लुक एकदम अलग था. वे धोती और कुर्ता पहने एक ग्रामीण के रूप में नजर आये थे. उनका ड्रेसप ऐसा था जैसा गुजरात के किसानों का हुआ करता है. फिल्‍म में उन्‍होंने न्‍याय पाने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लडाई लडने वाले एक ग्रामीण युवक का किरदार निभाया था. वे अपने इस लुक से काफी दिन तक चर्चा में रहे थे.

इसके बाद फिल्‍म ‘मंगल पांडे’ में उन्‍होंने स्‍वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का किरदार निभाया था. इस फिल्‍म में उनका रोल और फिल्‍मों से एकदम अलग था. लंबे घुंघराले बालों और बडी मूंछों के साथ वे स्वतंत्रता सेनानी मंडल पांडे के रूप में नजर आये थे. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के व्यापारियों में से एक की भूमिका निभाने वाले आमिर, ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में भारतीय सैनिकों द्वारा पहनी जानेवाली वर्दी में नजर आये थे.

फिल्‍म ‘गजनी’ में आमिर ने अपने लुक से दर्शकों को हैरान कर दिया था. फिल्‍म के लिए उन्‍होंने अपने बाल मुंडवा लिए थे. वहीं फिल्‍म में उनकी बॉडी भी काफी हेवी थी. उनकी पूरी बॉडी में व्‍यक्तियों के नाम, फोन नंबर और लोगों के पते लिखे हुए थे. फिल्‍म में बॉडी बनाने के लिए भी उन्‍होंने कडी मेहनत की थी. आमिर ने एक मैमोरी लॉस व्‍यक्ति का किरदार निभाया था जिसकी याददश्‍त थोड़े-थोड़े समय के अंतराल के बाद चली जाती है.

पिछले साल क्रिसमस में रिलीज हुई फिल्‍म ‘धूम 3’ में वे डबल रोल में नजर आये थे. फिल्‍म में उनके हैट वाले लुक को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. उनके चलने के स्‍टाइल और लैदर पहनकर बाइक चलाने के स्‍टाइल को फिल्‍म में हाइलाइट किया गया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्‍म में आमिर के अलावा अभिषेक बच्‍चन, उदय चोपडा, जैकी श्रॉफ और कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिकाओं में थे.

अब उनकी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ रिलीज को तैयार है. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्‍त मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. आमिर पहले ही पोस्‍टर में निर्वस्‍त्र होकर रेलवे ट्रेक पर खडे है. इस पोस्‍टर को देखकर दर्शकों को बेहद हैरानी हुई थी क्‍योंकि आमिर इस तरह के लुक में पहले किसी भी फिल्‍म में नजर नहीं आये थे. वहीं खबरें आ रही है कि‍ फिल्‍म रिलीज होते के साथ ही कई रिकॉर्डस् तोडेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >