”चलती का नाम गाड़ी” की रीमेक में नजर आयेंगे शाहरुख-अर्जुन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान और नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्‍म ‘चलती का नाम गाड़ी’ की रीमेक में नजर आ सकते हैं. खबरें आ रही है कि जानेमाने फिल्‍मकार रोहित शेट्टी किंग खान के साथ क्‍लासिक कॉमेडी ‘चलती का नाम गाड़ी’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं. वर्ष 1958 में बनी सुपरहिट फिल्‍म […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान और नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्‍म ‘चलती का नाम गाड़ी’ की रीमेक में नजर आ सकते हैं. खबरें आ रही है कि जानेमाने फिल्‍मकार रोहित शेट्टी किंग खान के साथ क्‍लासिक कॉमेडी ‘चलती का नाम गाड़ी’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं. वर्ष 1958 में बनी सुपरहिट फिल्‍म ‘चलती का नाम गाड़ी’ की कहानी तीन भाइयों पर आधारित थी.

चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख अशोक कुमार का किरदार निभाते नजर आयेंगे वहीं अर्जुन कपूर किशोर कुमार का रोल निभायेंगे. फिल्म में मधुबाला का किरदार कौन सी अभिनेत्री निभाएगी इस बात का अभी खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन ऐसी भी खबरें आ रही है कि इस रोल को ऐश्‍वर्या राय निभा सकती हैं.

इससे पहले रोहित और शाहरुख ने फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में काम किया था. फिल्‍म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण लीड रोल में थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. वहीं शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. जिसमें वे डबल रोल में नजर आयेंगे. वहीं अर्जुन अपनी फिल्‍म ‘तेवर’ के प्रमोशन को लेकर कई शहरों में घूम रहे हैं. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >