''डेविल'' होगा ''कि‍क'' का अगला सिक्‍वल

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान की इस साल ईद रिलीज फिल्‍म ‘किक’ने बॉक्‍सआफिस पर कई रिकार्ड बनाए .उसके बाद फिल्म के सिक्‍वल की बातें चर्चा में आयीं. लेकिन अब तमाम अटकलों से पर्दा उठ गया है. खबरों के मुताबिक साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘किक’ का सिक्‍वल बनने वाला है. इस फिल्म का नाम ‘डेविल’ होगा. हलांकि […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान की इस साल ईद रिलीज फिल्‍म ‘किक’ने बॉक्‍सआफिस पर कई रिकार्ड बनाए .उसके बाद फिल्म के सिक्‍वल की बातें चर्चा में आयीं. लेकिन अब तमाम अटकलों से पर्दा उठ गया है.
खबरों के मुताबिक साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘किक’ का सिक्‍वल बनने वाला है. इस फिल्म का नाम ‘डेविल’ होगा. हलांकि किक में भी सलमान के किरदार का नाम डेविल ही है.
इस फिल्म की कहानी उसी जगह से शुरु होगी जहां पर कि‍क खत्‍म हुई थी. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक इसपर काम पहले ही हो रहा है. हालांकि फिल्म को खुद साजिद ही निर्देशित करेंगे या कोई और इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है.
बता दें कि ‘किक’ ने बॉक्‍सऑफिस पर 233 करोड का कारोबार किया था. फिल्‍म को दर्शकों ने काफी सराहा. फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में सलमान खान,जैकलीन फर्नांडिस थे. काफी वक्त अटकलें लगायी जा रही थी कि फिल्‍म का सिक्‍वल जल्‍द ही बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >