माधुरी दीक्षित और उनके बच्‍चों को जान से मारने की मिली धमकी, गिरफ्तार

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से धन उगाही के उद्देश्य से उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरे एसएमएस भेजने वाले 23 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पेशे से वेटर प्रवीण कुमार प्रधान को कल गिरफ्तार कर लिया गया. प्रवीण ने माधुरी के बच्चों को मारने की धमकी दी थी […]

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से धन उगाही के उद्देश्य से उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरे एसएमएस भेजने वाले 23 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पेशे से वेटर प्रवीण कुमार प्रधान को कल गिरफ्तार कर लिया गया. प्रवीण ने माधुरी के बच्चों को मारने की धमकी दी थी और दावा किया था कि उसके अंडरवर्ल्‍ड से संबंध हैं. पुलिस ने आज बताया कि प्रवीण ने जिस मोबाइल फोन से यह एसएमएस भेजे उसे भी बरामद कर लिया गया है.
बांद्रा स्थित साइबर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील घोसालकर ने कहा, ‘‘आरोपी को आज एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.’’ पुलिस ने दावा किया कि माधुरी के निजी सहायक ने गत 28 नवम्बर को साइबर इकाई से सम्पर्क किया था और कहा था कि अभिनेत्री को 25 नवम्बर को तडके तीन बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति के चार धमकी भरे एसएमएस मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >