सुपरस्‍टार रजनी के साथ काम कर बेहद खुश हूं- सोनाक्षी सिन्‍हा

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा तमिल फिल्‍म ‘लिंगा’ में सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ काम कर बेहद खुश है. उनका कहना है कि ये उनकी पहली फिल्‍म है. इस फिल्‍म में काम कर बेहद खुश हूं. रजनीकांत की नायिका बन बेहद खुश हूं. सोनाक्षी ने पहली बार तमिल फिल्‍म किया है. सोनाक्षी ने आगे बताया,’ […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा तमिल फिल्‍म ‘लिंगा’ में सुपरस्‍टार रजनीकांत के साथ काम कर बेहद खुश है. उनका कहना है कि ये उनकी पहली फिल्‍म है. इस फिल्‍म में काम कर बेहद खुश हूं. रजनीकांत की नायिका बन बेहद खुश हूं.

सोनाक्षी ने पहली बार तमिल फिल्‍म किया है. सोनाक्षी ने आगे बताया,’ मैं यहां एक नई अभिनेत्री हूं. मुझे यहां ज्‍यादा लोग नहीं जानते. रजनीकांत की नायिका बनना मेरे लिए बडी बात है. मैं बेहद खुश हूं.’ वहीं सोनाक्षी ने फिल्‍म के ऑडियो लांच के दौरान ‘लुंगी डांस’ गाने की कुछ पंक्तियां भी सुनाई.

सोनाक्षी ने फिल्‍म के बारे में बताते हुये कहा कि,’ लिंगा दो युगो में बंटी फिल्‍म है. फिल्‍म में मैंने गांव की गोरी की भूमिका निभाई है जो 1940 के दशक की प्रेमिका है. वहीं अनुष्‍का शर्मा रजनीकांत की वर्तमान युग की जोडीदार की भूमिका निभायेंगे.’ इसे अलावा सोनाक्षी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेवर’ को लकर भी खासा व्‍यस्‍त है.

‘तेवर’ में सोनाक्षी के साथ अर्जुन कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म को ट्रेलर लांच हो गया है. वहीं सोनाक्षी अजय देवगन के साथ फिल्‍म ‘एक्‍शन जेक्‍सन’ में भी नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >