…अब शाहरुख के बेटे आर्यन करेंगे ”धूम 6” से एंट्री

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन जल्‍द ही फिल्‍मों में कदम रखनेवाले है. वे फिल्‍मकार आदित्‍य चोपडा की फिल्‍म ‘धूम 6’ में नजर आयेंगे. खबरें आ रही है कि आदित्‍य ‘धूम 4’, ‘धूम 5’ और ‘धूम 6’ की शूटिंग एकसाथ शुरू करेंगे. यह धूम की सीरीज है. इससे पहले ‘धूम 3’ में […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन जल्‍द ही फिल्‍मों में कदम रखनेवाले है. वे फिल्‍मकार आदित्‍य चोपडा की फिल्‍म ‘धूम 6’ में नजर आयेंगे. खबरें आ रही है कि आदित्‍य ‘धूम 4’, ‘धूम 5’ और ‘धूम 6’ की शूटिंग एकसाथ शुरू करेंगे. यह धूम की सीरीज है. इससे पहले ‘धूम 3’ में आमिर खान लीड रोल में थे.

शाहरुख के बेटे फिल्‍म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख्‍ के बचपन का रोल प्‍ले कर चुक है. आदित्‍य उसकी एक्टिंग से प्रभावित हुये थे. इसलिए उन्‍होंने फिल्‍म में आर्यन को लेने का फैसला किया है. फिल्‍म को शाहरुख ही को-प्रोड्यूस करेंगे.

फिलहाल शूटिंग शुरु करने में अभी थोडा समय लगेगा क्‍योंकि आर्यन अपने पढाई को लेकर कोई कोम्‍प्रोमाइज नहीं करना चाहते. आर्यन का कहना है कि वे पहले अपनी पढाई पूरी करना चाहते है. वहीं शाहरुख भी चाहते है कि आर्यन पहले अपनी पढाई पूरी करें उसके बाद ही शूटिंग की जायेगी.

अब शाहरुख के बेटे भी फिल्‍मों में नजर आयेंगे. क्‍या दर्शक उन्‍हें भी वैसे ही पसंद करेंग जैसे शाहरुख को करते है. क्‍या वे भी किंग खान बन पायेंगे. इन सभी सवालों के जवाब के लिए इंतजार करना पडेगा. शाहरुख को तो दर्शक खासा पसंद करते है. उनकी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्‍म ने अ‍भी तक 340 करोड से ज्‍यादा की कमाई कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >