…अब अभिनेत्री पूजा भट्ट बनीं ”मिस्‍टर चालू”

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट जल्‍द ही फिल्‍मों में वापसी करने वाली हैं. निर्देशक महेश भट्ट की पुत्री पूजा भट्ट लंबे समय से निर्देशन में अपना हाथ आजमा रही हैं. लेकिन अब पूजा अपनी बहन आलिया भट्ट की ही तरह फिर से बॉलीवुड में अपना सिक्‍का जमाने के फिराक में हैं. खबरों […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट जल्‍द ही फिल्‍मों में वापसी करने वाली हैं. निर्देशक महेश भट्ट की पुत्री पूजा भट्ट लंबे समय से निर्देशन में अपना हाथ आजमा रही हैं. लेकिन अब पूजा अपनी बहन आलिया भट्ट की ही तरह फिर से बॉलीवुड में अपना सिक्‍का जमाने के फिराक में हैं.

खबरों के मुताबिक पूजा भट्ट फरहान अख्‍तर और रितेश सिदवानी के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म ‘मिस्‍टर चालू’ से कमबैक करने वाली हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं. फिल्‍म में पूजा एक जासूस का किरदार निभाने वाली हैं. इस फिल्‍म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में मुंबई और गोवा में होने वाली है.

फि‍ल्‍म के अन्‍य कलाकरों में सैफअलि खान, कंगना रानौत, और रिचा चड्डा हैं. इस फिल्‍म के अगले साल जून -जूलाई तक पूरे होने की संभावना है. पूजा भट्ट ने बतौर निर्देशक अंतिम फिल्‍म जिश्‍म 2 बनायी थी.

इस फिल्‍म ने बॉक्‍सऑफिस पर अच्‍छा कारोबार किया था. फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में कनेडियाई पोर्नस्‍टार सनी लियोन थीं. वर्ष 2001 में आयी फिल्‍म ‘एवरीबॉडी सेज आईएम फाइन’ में पूजा भट्ट ने इससे पहले अभि‍नय किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >