आमिर के बाद अब शाहरुख ने भी खरीदी बम प्रूफ कार

मुंबईः शाहरुख खान ने एक बहुत महंगी कार खरीदी है. इस कार में कई खासियत है और सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कार बमप्रूफ है. अगर इस कार पर बम से हमला किया जाता है, तो इसके अंदर बैठे लोगों को कुछ नहीं होगा. शाहरुख ने यह कार उस वक्त ली जब बॉलीवुड […]

मुंबईः शाहरुख खान ने एक बहुत महंगी कार खरीदी है. इस कार में कई खासियत है और सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कार बमप्रूफ है. अगर इस कार पर बम से हमला किया जाता है, तो इसके अंदर बैठे लोगों को कुछ नहीं होगा. शाहरुख ने यह कार उस वक्त ली जब बॉलीवुड के कई लोगों को लागातार धमकियां दी जा रही है.

शाहरुख के दोस्त और फिल्म निर्माता अली मोरानी के घर के बाहर फायरिंग होने के दो महीने के बाद यह कार खरीदी है. सूत्रों की मानें तो शाहरुख को अपनी सुरक्षा की बेहद चिंता है इस कारण उन्हें इस कार की जरुरत पड़ी. मर्सडीज के इस कार मॉडल की कीमत करोड़ों में है. इस मॉडल की कार भारत में सिर्फ चुनिंदा लोगों के पास ही है. इसमें बड़े उद्योगपति शामिल हैं.

बॉलीवुड में कई सितारे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है. शाहरुख से पहले आमिर खान ने लगभग दस करोड़ रुपये खर्च करके ऐसी ही बुलेट प्रुफ कार खरीदी है. आमिर को अपने टीवी शो सत्यमेव जयते में गंभीर और संवेदनशील मुद्दे उठाने के लिए उन्हें लागातार धमकियां मिल रही है. आमिर की कार में भी बम का कोई असर नहीं होता.
मर्सिडीज बेंज खास लोगों के लिए बनाती है. इसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपए बताई जाती है. इस खास मर्सिडीज बेंज S600 कार में आमिर हाल ही में देखे गए. अब बॉलीवुड के कई दूसरे स्टार भी सुरक्षा को लेकर इसी तरह के कदम उठाना चाहते हैं. स्टार अपनी सुरक्षा के लिए कितने पैसे भी खर्च करने को तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >